OTT और सोशल मीडिया पर सरकार सख्त, कानून तोड़ने वाला कंटेंट हटाना होगा
OTT प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर दिखने वाले कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कानून का उल्लंघन करने वाला कंटेंट नहीं चल सकता. साथ ही सभी OTT और सोशल मीडिया कंपनियों को IT Rules, 2021 का सख्ती से पालन करना होगा. यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी.
July 24, 2026